Shiv Baraat in Ranchi: इन 10 जगहों से निकलेगी शिव बारात, जानें रूट और व्यवस्था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 06:50 PM IST

Ranchi News: महाशिवरात्रि पर बड़े धूमधाम से शिव बारात निकाली जाएगी। दो साल बाद व्यापाक एवं सुंदर तरीके से भगवान भोलेनाथ का बारात निकलेगा। इसको लेकर तमाम तैयारियां हो चुकी हैं। शहर के अलग-अलग मंदिरों से यह बारात निकाली जाएगी। इसमें दूसरे प्रदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु जुटेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद निकाली जा रही धूमधाम से शिव बारात
  • पहाड़ी मंदिर से लेकर शहर के 10 जगहों से निकलेगी बारात
  • भोले बाबा की बारात में दिखेगी शिवलोक से सूबे की संस्कृति की झलक तक

Mahashivratri in Ranchi: दो साल कोरोना संक्रमण के बाद इस साल धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। शहर की 10 जगहों से शिव बारात निकलेगी। पहाड़ी मंदिर समेत 10 जगहों से निकलने वाली शिव बारात में शिवलोक से लेकर झारखंड की संस्कृति तक की झलक दिखाई देगी। झांकी की शोभा बढ़ाने के लिए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली से कलाकार आए हैं। कोलकाता की नृत्य मंडली और दुर्ग की प्रसिद्ध बैंड टीम बुलाई गई है। चुटिया से निकाली जाने वाली शिव बारात में इंदौर और कानपुर के प्रसिद्ध कालाकार प्रस्तुति देंगे।

Shiv Baraat in Ranchi

पहाड़ी मंदिर, जहां से निकली शिव बारात

शहर के हिनू स्थित महामृत्युंजन महादेव मंदिर शिवपुरी से शाम 4 बजे शिव बारात निकाली गई। बारात मंदिर से किलबर्न कॉलोनी, मेन रोड, हिनू चौक, इंदिरा पैलेस, पीएचईडी कॉलोनी, बिहारी मंडप होकर वापस शिवपुरी मंदिर पहुंचेगी। मोरहाबादी के ऐदलहातू से श्री शिव मंडल सेवा समिति द्वारा शिव बारात निकाली गई।

End of Feed