Ranchi News: राजधानी में एक ही कॉलेज के छात्र-छात्रा बीच सड़क पर भिड़ गए। युवक ने छात्रा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। छात्रा को पिटता देखकर लोगों ने युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक को जमकर पीटा भी। इसी बीच किसी ने कॉल करके पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। घटना कचहरी चौक के पास की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक और छात्रा के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ है, वह स्पष्ट नहीं हो सका है।
रांची में युवक ने छात्रा से सड़क पर हाथापाई की (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बताया जाता है कि, बुधवार को सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी चौक के पास युवक और छात्रा आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच युवक ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। युवक छात्रा को जबरदस्ती कार में बैठाने लगा। इस पर छात्रा ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर दुकानदारों और राहगीरों ने साहस दिखाया और मौके पर पहुंच गए। फिर युवक को जमकर पीटा। छात्रा से लोगों ने हाथापाई की वजह पूछी, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया।
