Ranchi News: राजधानी को जाम मुक्त बनाने के लिए चार सड़कें फोरलेन बनाई जाएंगी। इसके साथ ही इनर रिंग रोड, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर की भी योजना बनी है। रातू रोड फ्लाईओवर, कांटा टोली फ्लाईओवर, राजेंद्र चौक से सिरम टोली चौक के बीच एलिवेटेड रोड का काम जारी है। नेवरी से नामकुम ओवरब्रिज तक फोरलेन चौड़ीकरण का भी काम चल रहा है। आउटर रिंग रोड पर भी निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है।
रांची की सड़कें होंगी चौड़ी (फाइल फोटो)
पथ निर्माण विभाग के मुताबिक इन सड़कों के चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाने के बाद दिशावार ट्रैफिक विभाजित किया जाना है। नए रास्ते बन जाने से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। ट्रैफिक को दिशा के मुताबिक यात्रा के नए विकल्प भी मिल जाएंगे।
