Ranchi Weather: रांची में अभी और रुलाएगा पारा, दो-तीन डिग्री गिरेगा तापमान, जनवरी से शीतलहर करेगी परेशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 05:17 PM IST

Ranchi Weather Update: राजधानी का मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा। यहां तापमान में वृद्धि के आसार कम हैं। ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम में घने कोहरे के कारण चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। धूप खिलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंगाल की खाड़ी में उठे सर्कुलेशन से रांची का बदला है मौसम
  • रात में न्यूनतम तापमान में होगी ज्यादा गिरावट
  • 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हवा

Ranchi News: बंगाल की खाड़ी में मध्यम दर्ज का सर्कुलेशन उठा हुआ है। इसका असर रांची एवं इसके आसपास के कुछ जिलों पर भी पड़ रहा है। शाम में ठंडी हवा बह रही है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं, जनवरी के पहले हफ्ते से ही शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कुछ दिनों के बाद कोहरा और धुंध बढ़ने वाला है। उत्तरी झारखंड एवं पलामू संभाग में ठंड का असर बढ़ने भी लगा है।

ranchi weather station

रांची मौसम विज्ञान केंद्र

गुरुवार से दक्षिणी झारखंड में भी तापमान गिरने की आशंका जताई गई है। रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। आर्द्रता 42 प्रतिशत है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान कम होने की संभावना है।

End of Feed