Ranchi Municipal Corporation: रांची में अब बस स्टैंडों और पार्किंग स्थलों पर ठेकेदारों की मनमानी रोकने के लिए नगर निगम ने नया कदम उठाया है। अब शहर के सभी बस स्टैंडों पर फास्टैग लगाया जाएगा। वहीं, पार्किंग स्थलों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से शुल्क वसूला जाएगा। इसके माध्यम से नगर निगम द्वारा तय किया गया शुल्क ही आम लोग अदा करेंगे।
क्यूआर कोड के माध्यम से अब लिया जाएगा पार्किंग शुल्क
फिलहाल शहर में नगर निगम के दो बस स्टैंड हैं। इन दोनों बस स्टैंड से हर दिन 750 बसों का आवागमन होता है। नगर निगम इन दोनों स्टैंडों का संचालन ठेकेदारों के माध्यम से करवाता है, लेकिन हर दिन 50,000 की वसूली की जगह ठेकेदार द्वारा निगम को 5000-8000 रुपए ही दिए जाते हैं।
