Ranchi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के चार स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाए जाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की इस विशेष परियोजना में सूबे के दो स्टेशनों को शामिल किया गया है। रांची स्टेशन और हटिया स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। इसको लेकर कवायद तेज हो चुकी है। इन दो स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। हटिया स्टेशन स्थित रेल अधिकारी के मुताबिक इस स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम आरएलडीए द्वारा किया जाएगा।
हटिया स्टेशन को बनाया जाना है वर्ल्ड क्लास
परियोजना के मुताबिक री-डेवलपमेंट का काम पूरा हो जाने के बाद यात्री हटिया स्टेशन की दोनों तरफ से आना-जाना कर पाएंगे। इतना ही नहीं स्टेशन बिल्डिंग, सेकंड एंट्री स्टेशन बिल्डिंग, वेटिंग एरिया एवं यात्रियों के बैठनेकी क्षमता में इजाफा होगी। पार्किंग एरिया, स्टेशन बिल्डिंग की छत पर सोलर पैनलख् रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अग्निशमन यंत्र, रेस्टोरेंट आदि होंगे।
