Ranchi Cricket Stadium: न्यूजीलैंड-इंडिया टी20 के लिए सबसे कम इतने का है टिकट, इस दिन से खरीद सकेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 08:07 PM IST

India-New Zealand T20: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच क्रिकेट का पारा चढ़ा हुआ है। यहां 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने वाला है। इसको लेकर क्रिकेट प्रेमी खासा उत्साहित हैं। स्टेडियम में बैठकर टीम इंडिया का प्रदर्शन देखना सबकी ख्वाहिश हैं। ऐसे में लोग टिकट बुकिंग की सोच रहे हैं। बता दें तीसरे हफ्ते में तीन दिन ही टिकट की बुकिंग होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 जनवरी को जेएससीए स्टेडियम में होना है मैच
  • आखिरी बार 19 नवंबर 2021 को यहां हुआ था न्यूजीलैंड के साथ मैच
  • सबसे कम 1 हजार रुपए का है टिकट, अधिकतम 10 हजार का टिकट


India-New Zealand T20 Ticket: रांची स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) में 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। यह टी-20 सीरीज का पहला मैच है। 19 नवंबर 2021 को जेएससीए में आखिरी बार टी-20 भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मैच खेला था। अब 14 महीने बाद फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर जेएससीए ने टिकट के दाम तय कर दिए हैं। सबसे कम 1000 रुपए का टिकट है। वहीं, सबसे अधिक 10000 रुपए का टिकट है।

Ranchi Cricket Match

रांची स्टेडियम में खेला जाएगा न्यूजीलैंड-इंडिया का मैच

जेएससीए के मुताबिक स्टेडियम के काउंटर से 24 जनवरी से 26 जनवरी तक टिकट बिकेगा। स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास टिकट काउंटर बनाया गया है। वहीं, जेएससीए के सदस्य कंप्लीमेंट्री पास और टिकट की बिक्री 23 जनवरी को एमएस धोनी पवेलियन में सुबह 10 बजे से करेंगे।

End of Feed