Ranchi Railway : विश्वस्तरीय बनेगा रांची और हटिया स्टेशन, इन तीन जिलों को रेल से जोड़ा जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 01:50 PM IST

Ranchi Station: झारखंड में रेल परिवहन बेहतरीन होने वाला है। रांची, हटिया समेत अन्य स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। इनके कायाकल्प के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। इससे रेल यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। बजट के मुताबिक दो जिलों को रेल सेवा से जोड़ा जाएगा। वहां स्टेशन बनाए जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • रांची समेत 57 स्टेशनों को किया जाएगा विकसित
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा कायाकल्प
  • झारखंड में 11 तरह के कार्यों के लिए हुआ राशि का प्रावधान

Ranchi Rail News: रांची एवं हटिया रेलवे जंक्शन समेत सूबे के 57 स्टेशन विकसित किए जाएंगे। रांची और हटिया जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इसके लिए विकास कार्य चल भी रहे हैं। अब अमृत भारत स्टेशन योजना के जरिए इन स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। गुमला और सिमडेगा को रेलवे से जोड़ा जाएगा। यहां जनजातीय गौरव रेल कॉरिडोर के माध्यम से रेल सेवा शुरू कराई जाएगी। इस कार्य पर 284 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनके अलावा चतरा जिले को भी रेलवे से जोड़ा जाना है।

ranchi station

रांची रेलवे स्टेशन, जो बन रहा विश्वस्तरीय

केंद्रीय बजट में झारखंड में रेलवे के 11 तरह के कार्यों के लिए राशि का प्रावधान हुआ है। इनमें 36 प्रोजेक्ट नई रेल लाइन, लाइन दोहरीकरण, रेलवे ओवरब्रिज, अंडरब्रिज आदि काम शामिल हैं। बजट में झारखंड की रेल परियोजना के लिए 5271 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

End of Feed