Ranchi: परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; इलाके में निषेधाज्ञा लागू

रांची में सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और छात्र नेता को हिरासत में ले लिया-

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सितंबर में आयोजित भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आयोग के कार्यालय के पास सोमवार को एकत्र हुए प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झारखंड राज्य छात्र संघ (जेएसएसयू) के नेता देवेंद्र नाथ महतो को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Ranchi News

रांची में परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन-(सांकेतिक फोटो)

रांची जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे से 20 दिसंबर रात आठ बजे तक एसएससी कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि वे जेएसएससी कार्यालय से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि निषेधाज्ञा तो केवल 500 मीटर के दायरे में लागू है।

End of Feed