शहर

Jharkhand Holiday 2025 List: झारखंड में साल 2025 में मिलने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

Jharkhand Government Public Holiday 2025 Full List: साल 2025 में झारखंड में किस-किस दिन और कौन-कौन से त्योहारों पर छुट्टियां मिलेंगी। अभी से झारखंड की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जान लीजिए, ताकि नए साल को प्लान करने में आसानी हो।

Image

झारखंड में साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर

Photo : Times Now Digital

Jharkhand Government Public Holiday 2025 Full List: गुजरते साल के साथ हर कोई अगले साल को लेकर प्लान बनाने लगता है। चिंता किसी और बात की हो न हो, छुट्टियों की हर किसी को होती है। हर कोई जान लेना चाहता है कि आने वाले साल में कब-कब और कौन-कौन सी छुट्टियां हैं। ताकि उसके अनुसार अपने नए साल को प्लान किया जा सके। सरकारें छुट्टियों की घोषणा पहले ही कर देती हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अलग-अलग छुट्टियों की घोषणा करती हैं।

झारखंड सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत ही झारखंड के कर्मचारियों को छुट्टियां मिलेंगी। कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय अवकाश के तहत आती हैं, जो हर राज्य में लागू होती हैं। लेकिन राज्य की संस्कृति और त्योहारों के अनुसार झारखंड सरकार ने छुट्टियों का पूरा कैलेंडर जारी किया है। यहां नीचे देखिए झारखंड का छुट्टियों का कैलेंडर -

NI एक्ट 1881 के तहत घोषित अवकाश

S. NO.अवकाशतारीखदिन
1महाशिवरात्रि26 फरवरीबुधवार
2होलिका दहन13 मार्चगुरुवार
3होली14 मार्चशुक्रवार
4ईद उल फितर31 मार्चसोमवार
5सरहुल01 अप्रैलमंगलवार
6महावीर जयंती10 अप्रैलगुरुवार
7अम्बेदकर जयंती14 अप्रैलसोमवार
8गुड फ्राईडे18 अप्रैलशुक्रवार
9बुद्ध पूर्णिमा12 मईसोमवार
10ईद-उल-जुहा (बकरीद)07 जूनशनिवार
11स्वतंत्रता दिवस15 अगस्तशुक्रवार
12जन्माष्टमी16 अगस्तशनिवार
13करमा पूजा03 सितम्बरबुधवार
14मिलाद-उन-नबी या ईद ए मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस)05 सितम्बरशुक्रवार
15महाअष्टमी30 सितम्बरमंगलवार
16महानवमी01 अक्टूबरबुधवार
17महात्मा गांधी जयंती / विजयादशमी02 अक्टूबरगुरुवार
18दीपावली20 अक्टूबरसोमवार
19सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अध्य)27 अक्टूबरसोमवार
20सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रातः अर्ध्य)28 अक्टूबरमंगलवार
21गुरुनानक जयंती05 नवम्बरबुधवार
22क्रिसमस25 दिसम्बरगुरुवार

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 6 अप्रैल और मुहर्रम 6 जुलाई रविवार के दिन पड़ने के कारण छुट्टी घोषित नहीं की गई है। जिन कार्यालयों में रविवार को कार्य होता है, वहां इन दिनों में छुट्टी रहेगी।

झारखंड राज्य में कार्यपालक आदेश के तहत घोषित अवकाश

S. NO.अवकाशतारीखदिन
1मकर संक्राति/सोहराय14 जनवरीमंगलवार
2सुभाष चन्द्र बोस जयंती23 जनवरीगुरुवार
3संत रविदास जयंती12 फरवरीबुधवार
4सरहुल (फुलखर्कोसी)02 अप्रैलबुधवार
5मजदूर दिवस01 मईगुरुवार
6रथ यात्रा27 जूनशुक्रवार
7हुल दिवस30 जूनसोमवार
8विश्व आदिवासी दिवस / रक्षा बंधन09 अगस्तशनिवार
9गणेश चतुर्थी27 अगस्तबुधवार
10करमा पूजा (फुलखोंसी)04 सितम्बरगुरुवार
11विश्वकर्मा पूजा17 सितम्बरबुधवार
12शारदीय नवरात्र/कलश स्थापन22 सितम्बरसोमवार
13दशहरा (महासप्तमी)29 सितम्बरसोमवार
14गोर्वधन पूजा22 अक्टूबरबुधवार
15भैया दूज/चित्रगुप्त पूजा23 अक्टूबरगुरुवार
16भगवान बिरसा मुण्डा जयंती/राज्य स्थापना दिवस15 नवम्बरशनिवार

बसंत पंचमी 2 फरवरी रविवार के दिन पड़ने के कारण छुट्टी घोषित नहीं की गई है। जिन कार्यालयों में रविवार को कार्य होता है, वहां इस दिन छुट्टी रहेगी।

NI एक्ट 1881 के तहत बैंक लेखा बंदी अवकाश

अवकाशतारीखदिन
बैंक लेखा की वार्षिक बंदी1 अप्रैलमंगलवार
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article