Palamu: नक्सलियों के खिलाफ मुहिम तेज, मुठभेड़ में एक और माओवादी कंमाडर ढेर

पलामू जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में एक नक्सली कमांडर मारा गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक एक 15 लाख का इनामी माओवादी घायल हुआ है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Naxalite Encounter: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार रात से हथियारबंद माओवादी नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में एक टॉप नक्सली कमांडर को ढेर किया गया है। सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में मारे गए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के कमांडर की पहचान तुलसी भुइयां के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एक और माओवादी नितेश यादव को गोली लगी है और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था, हालांकि इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

naxalite encounter in palamu

मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मारा गया (फाइल फोटो)

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (SLR) समेत कई हथियार बरामद किए गए।

End of Feed