राँची

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 48 IPS अफसरों का ट्रांसफर; 14 जिलों के बदले एसपी

झारखंड में प्रदेश सरकार ने 48 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिनमें 14 जिलों के एसएसपी और एसपी भी शामिल हैं। ये जिले हजारीबाग, पाकुड़, लोहरदगा, गढ़वा, सिमडेगा, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चितरा हैं।

Image

झारखंड में IPS अफसरों का ट्रांसफर

Jharkhand IPS Transfer: झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक बड़े नौकरशाही फेरबदल में 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों सहित 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिसूचना के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा 20 जिलों में नए उपायुक्तों (डीसी) की नियुक्ति के एक दिन बाद उठाया गया।

गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईजी (अभियान) रहे अमोल वी होमकर को आईजी रेलवे बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जेएपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राज्य सरकार ने पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जिले के अलावा जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी और एसपी को बदल दिया है। राज्य सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article