खनन केस में CBI का एक्शनः दो सूबों में कारोबारी के ठिकानों पर रेड, जानिए क्या है पूरा मामला?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2023, 10:41 PM IST

कोलकाता के जाने-माने बिजनेसमैन अमित अग्रवाल के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई रांची और कोलकाता में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जांच टीम को उनके खिलाफ कई महत्वपूर्ण सबूत और दस्तावेज मिले हैं।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने न्यायपालिका, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सरकारी अधिकारियों पर कथित तौर पर ‘‘लांछन लगाने’’ से जुड़े मामले में कारोबारी अमित अग्रवाल के झारखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित दो ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

mining case

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

उन्होंने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुई जिसने एजेंसी को प्रारंभिक जांच करने के लिए कहा था। यह मामला रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से शिव शंकर शर्मा द्वारा दायर एक रिट याचिका से संबंधित है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अग्रवाल छद्म कंपनियों के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काले धन को सफेद कर रहे थे।

End of Feed