Jharkhand News: हजारीबाग झील में डूबा युवक, किनारे खड़े तमाशबीन लोग बनाते रहे वीडियो

झारखंड के हजारीबाग झील में सोमवार की सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अकेले किनारे खड़ी नाव लेकर झील के बीच में चला गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कोई उसे बचाने की बात करता तो वह झील में कूदने की धमकी देने लगता। किनारे खड़े लोगों ने समय रहते प्रशासन को सूचना नहीं दी और लड़के की जान चली गई।

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग झील में एक युवक के डूबने का मामला आया है। युवक सोमवार की सुबह काफी हंगामे के बाद युवक झील में डूब गया। इस हादसे में शख्स को बचाने का मौका था लेकिन आस पास के लोगों की लापरवाही की वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

घटना सोमवार सुबह की है। तड़के तीन बजे से एक युवक ने हजारीबाग झील के किनारे खड़ी नाव लेकर अकेले झील के बीच में चला गया। कई घंटे तक वह नाव को चलाता रहा। सुबह होते ही इस अजीबोगरीब घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस समय अगर कोई सही कदम उठाया जाता तो शायद युवक की जान बच सकती थी लेकिन लोगों का रील बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, जब कोई व्यक्ति पानी में उतर कर उसे बचाने की बात करता तो युवक पानी में कूद जाने की धमकी दे रहा था। इसी बीच नाव पलट गई और नाव और युवक दोनों डूब गए।

End of Feed