राँची

रांची में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, दम घुटने से एक की मौत; बचाए गए इतने लोग

रांची के एक बाजार परिसर में रविवार को एक दुकान में आग लगने से 59 वर्षीय एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। यह बाजार परिसर लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांटाटोली चौक के पास है। लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने बताया, "सुबह बाजार परिसर की एक दुकान में आग लग गई, जो संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दु

Image

(फाइल फोटो)

रांची : कांटाटोली चौक स्थित एक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि आग की लपटों और धुएं में फंसे करीब 10 लोगों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। दमकल की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बताया गया कि मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में कपड़े की एक बंद दुकान से लोगों ने रविवार की सुबह आग की लपटें उठती देखी। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उस वक्त वहां अन्य दुकानें बंद थीं। आग बुझाने की कोशिशें शुरू होने के पहले पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। यह कॉम्प्लेक्स और उसके ऊपर बना मकान मोहम्मद ऐनुल आलम और उनके परिवार के लोगों का है।

आग के बीच फंसे लोग

परिवार के लोग आग से उठते गुबार के बीच फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार की महिलाओं, बच्चों सहित सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच कॉम्प्लेक्स के मालिक मो. ऐनुल आलम फिर घर के अंदर यह देखने के लिए घुसे कि वहां कोई फंसा तो नहीं रह गया है, लेकिन वह धुएं और गुबार के बीच बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान भी हुआ है।

झारखंड में पिछले 50 दिनों के दौरान आग लगने की चार बड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है। 21 अप्रैल को गिरिडीह शहर के पचंबा में कपड़े की दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जान चली गई थी। 17 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में एक घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हुई थी। 10 मार्च को गढ़वा जिला अंतर्गत गोदारमाना बाजार में पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article