Ranchi Fire: रांची की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Ranchi Fire: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री अचानक आग लग गई। पूरा आसमान काले धुएं से भरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Ranchi Fire: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। आग लगने के कारण आसमान में काले धुएं का गुबार देखे को मिल रहा है। चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

स्थानीय लोगों के अनुसार, फैक्ट्री से धुआं निकलते दिखाई दिया। फिर आग की लपटे निकलती दिखी और पूरा आसमान काले धुएं की चादर से कवर हो गया। भीषण आग को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल होने के कारण आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा है।

End of Feed