Jharkhand के साहिबगंज में फिर तनाव: आरोप- भगवान हनुमान की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 3, 2023, 11:34 AM IST

Sahibganj Tensions: दरअसल, जिले में इससे पहले मूर्ति विसर्जन के समय पथराव हुआ था, जिसमें पुलिस के एक सीनियर अफसर समेत छह लोग जख्मी हुए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में अधिकारी ने बताया कि शनिवार (एक अप्रैल, 2023) की रात दो समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प हुई थी और उस दौरान कई दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था।

Sahibganj Tensions: झारखंड के साहिबगंज में फिर से तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। सोमवार (तीन अप्रैल, 2023) सुबह वहां के एक मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता धरने पर अड़े थे। इसी बीच, हालात संभालने के लिए पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी और स्थिति नाजुक हो गई।

lord hanuman, sahibganj, jharkhand

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

दरअसल, भगवान की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता सवाल उठा रहे थे कि आखिरकार कार्रवाई क्यों नहीं? पहले तो अफसरों ने उसने बात की, मगर जब वह नहीं माने और अपनी बात पर अडिग रहे तब पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि, पुलिस-प्रशासन की ओर से उन्हें समझाया गया और जल्द ही एक्शन का आश्वासन दिया गया।

End of Feed