झारखंड की राजधानी रांची से एक अजीब तस्वीर सामने आ रही है। यहां पुलिस वाले ही खुद स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO's) पर लाठी चार्ज करते नजर आए। आज यानी शुक्रवार 19 जुलाई को स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स ने राजधानी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तितर-भितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।
CM हेमंत सोरेन के घर के बाहर लाठीचार्ज
दरअसल कॉन्ट्रैक्ट पर SPO की नौकरी पाने वाले युवाओं की मुख्यमंत्री से कई मांगें हैं। इन मांगों में से उनकी नौकरी पक्की करना और सैलरी बढ़ाना भी शामिल हैं। प्रदर्शन और लाठीचार्ज का एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी PTI ने जारी किया है। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी SPO's मुख्यमंत्री आवास के बाहर इकट्ठा हैं।
प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन साथ ही वह मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की जिद कर रहे थे। ऐसे में सीएम आवास की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया। हालांकि, लाठी चार्ज के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ से उनके डंडे छीनने की भी कोशिश की।
सुरक्षाबलों की ओर से लगातार लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शनकारी कुछ पीछे हटते भी नजर आए।
