झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 48 IPS अफसरों का ट्रांसफर; 14 जिलों के बदले एसपी

झारखंड में प्रदेश सरकार ने 48 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिनमें 14 जिलों के एसएसपी और एसपी भी शामिल हैं। ये जिले हजारीबाग, पाकुड़, लोहरदगा, गढ़वा, सिमडेगा, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चितरा हैं।

Jharkhand IPS Transfer: झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक बड़े नौकरशाही फेरबदल में 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों सहित 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिसूचना के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा 20 जिलों में नए उपायुक्तों (डीसी) की नियुक्ति के एक दिन बाद उठाया गया।

गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईजी (अभियान) रहे अमोल वी होमकर को आईजी रेलवे बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जेएपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

End of Feed