दिल्ली

Delhi Fire: शाहदरा में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, युवक झुलसकर घायल

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शे जल गए हैं। साथ ही एक व्यक्ति भी झुलसकर घायल हो गया है। इलाके के लोगों और शहीद भगत सिंह सेवा दल की टीम ने फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया है।

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में ई-रिक्शा की बैटरी में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से आधा दर्जन से ज्यादा रिक्शे जलकर राख हो गए। इलाके के लोगों की सूझबूझ और शहीद भगत सिंह सेवा दल की टीम की तत्परता से फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग की चपेट में आने से एक दुकान में काम करने वाला युवक झुलस गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और विवेक विहार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें