राँची

JMM में हेमंत सोरेन का बढ़ा कद, मिली पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी; पिता शिबू सोरेन 'संस्थापक संरक्षक' बने

JMM President: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया वहीं उनके पिता शिबू सोरेन को पार्टी का 'संस्थापक संरक्षक' बनाया गया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, पार्टी के लाखों साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे दिन-रात कड़ी मेहनत कर पूरा करने का काम करूंगा।

Image

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो साभार: @HemantSorenJMM )

Photo : Twitter

JMM President: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया वहीं उनके पिता शिबू सोरेन को पार्टी का 'संस्थापक संरक्षक' बनाया गया। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पिता शिबू सोरेन के साथ तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी।

हेमंत सोरेन ने कहा, ''आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, पार्टी के लाखों साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे दिन-रात कड़ी मेहनत कर पूरा करने का काम करूंगा। आप सभी का यही साथ ही मेरी ताकत है।''

उन्होंने कहा कि आदरणीय बाबा के मार्गदर्शन में वीर पुरुखों के सपनों को साकार करने के लिए मैं दोगुनी ताकत के साथ राज्यवासियों की सेवा के लिए आगे बढूंगा। आप सभी के अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, आभार। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद! दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद! जय झारखण्ड!

सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने हेमंत सोरेन

जेएमएम के एक नेता ने कहा कि शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख थे, जबकि उनके बेटे हेमंत 2015 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। झामुमो के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन ने संस्थापक संरक्षक के रूप में शिबू सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन स्टीफन मरांडी ने किया। इसके बाद शिबू सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!