Sahibganj News: पहले साथ में की होली पार्टी, फिर कार में बैठाकर मार दी गोली; आरोपी दोस्त गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2024, 07:15 PM IST

झारखंड के साहिबगंज में एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले दोस्त के साथ पार्टी की, फिर उसे कार में बैठाकर गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले में होली की पार्टी के बाद कार में बैठे दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सोमवार की शाम राजमहल थाना क्षेत्र के मंगल हाट में हुई थी।

Shot dead

दोनों ने साथ में होली पार्टी की थी

एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंगलहाट मलाही टोला निवासी पांडव मंडल की हत्या उसके दोस्त सुबेश मंडल ने ही कर दी थी। सोमवार की शाम दोनों ने अपने अन्य दोस्तों के साथ होली की पार्टी की थी।

End of Feed