Ranchi E-Rickshaw Route: शहर में ई-रिक्शा का होगा नया रूट, 6 जोन में बांटकर होगा परिचालन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 02:54 PM IST

Ranchi News: राजधानी को जाम मुक्त बनाने के लिए अब ई-रिक्शा के परिचालन पर सख्ती बरती जा रही है। इसके लिए रूट निर्धारित होंगे। इसके साथ ही वाहन के चालकों को अनिवार्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा। 18 साल से कम उम्र के चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, हाल में उपायुक्त ने बैठकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • निर्धारित रूट पर ही चलाए जाएगी ई-रिक्शे
  • ई-रिक्शा चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा अनिवार्य
  • मुख्य सड़कों से जंक्शन तक चलता है ई-रिक्शा


Ranchi Traffic Update: शहर में ई-रिक्शा का परिचालन बेहतर बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। अब शहर को छह जोन में बांटकर ई-रिक्शों का परिचालन कराया जाएगा। इस वाहन के लिए रूट निर्धारित होगा, उस पर ही यह परिचालित होंगे। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी और जाम की समस्या हल हो जाएगी। बता दें 21 फरवरी को उपायुक्त ने जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने निर्देश दिया था कि ट्रैफिक में सुधार के लिए शॉर्ट, मीडियम और लांग टर्म प्लान तैयार किया जाए। इसके साथ ही ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती बरती जाए।

ranchi traffic rush

रांची शहर में लगा जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ई-रिक्शा चालकों को अनिवार्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा। अगर, बिना लाइसेंस के पकड़े जाएंगे तो जुर्माना वसूला जाएगा। वाहन भी जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही 18 साल से कम उम्र का कोई भी चालक नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि राजधानी में आधे से अधिक ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। यह वाहन मुख्य सड़कों से लेकर रांची जंक्शन तक परिचालित होता है।

End of Feed