Ranchi Train bogies increased on Holi: रंगों के त्योहार होली को लेकर ट्रेनों में यात्री खचाखच भरे हैं। जनरल और स्लीपर बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। रेलवे द्वारा दो दर्जन से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। सोमवार को मंडल से होली स्पेशल 5 ट्रेनों का परिचालन हुआ। इसके बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ है। ऐसे में अब रांची रेल मंडल से रवाना होने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। अब तक कई ट्रेनों को मिलाकर 36 अतिरिक्त कोच लगाए जा चुके हैं। रांची-चोपन एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी चेयरकार में एक अतिरिक्त कोच और एसी चेयर कार में एक अतिरिक्त कोच लगाकर रवाना किया गया है।
होली को लेकर ट्रेनों में बढ़ी बोगियां
सोमवार की रात 1 बजे दुर्ग-पटना होली स्पेशल ट्रेन रवाना की गई थी। यह ट्रेन मंगलवार की सुबह 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंची। इसी तरह सोमवार को भी शालीमार-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी। यह ट्रेन मुरी स्टेशन पर सोमवार की रात 10:38 बजे पहुंची थी। मंगलवार की सुबह 11:25 बजे ट्रेन जयनगर स्टेशन पहुंच गई। इस ट्रेन में 20 कोच थे।
