Ranchi News: शहर के रातू रोड पर वर्षों से बंद पड़ा नगर निगम का अस्पताल प्रामिस हेल्थ सेंटर फिर से चालू होगा। नगर आयुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को जल्द इसे चालू करने का निर्देश दिया है। बता दें, नगर निगम ने 2014 में अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस अस्पताल की शुरुआत की थी।
रांची नगर निगम अपने अस्पताल को दोबारा करेगा शुरू
उस वक्त एक प्राइवेट अस्पताल के साथ निगम के इस अस्पताल को 10 साल तक चलाने का एग्रीमेंट हुआ था। नगर निगम ने इस प्राइवेट अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर यह अस्पताल चलाने के लिए दिया था। निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इलाज में 10-20 प्रतिशत छूट का प्रावधान था।
