Ranchi को सताएगी शीत लहर, सामान्य से कम रहेगा तापमान; अलर्ट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 03:20 PM IST

Ranchi Weather Alert: राजधानी में इस महीने कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का कहना है कि जिले के अधिकांश हिस्से में तापमान में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान पर भी असर पड़ेगा। आम लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को फॉग लाइट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रात का तापमान सामान्य से रहेगा कम
  • रांची में 3-6 डिग्री सामान्य से कम रह सकता है तापमान
  • झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, बंगाल में भी यही रहेगी स्थिति

Ranchi Weather Forecast: रांची समेत कई राज्यों में इस महीने रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि झारखंड के रांची समेत कई शहरों और बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, ओडिशा आदि में रात के तापमान में बदलाव आएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड में दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा।

ranchi weather station

रांची मौसम विज्ञान केंद्र

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, रांची जिले में तापमान सामान्य से तीन डिग्री से लेकर छह डिग्री तक कम रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है। यह भी संभावना है कि जनवरी से लेकर मार्च तक सामान्य से कम बारिश भी हो सकती है, इसका अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में इतने बदलाव को देखते हुए लोगों को खुद के बचाव को लेकर सजग रहने की जरूरत है।

End of Feed