Ranchi Bus Service: ग्रीन रांची-क्लीन रांची की परिकल्पना को सरकार करने के लिए प्रदूषण रहित बसों का संचालन किया जाएगा। पुरानी डीजल बसों को सीएनजी कीट के साथ अपग्रेड किया जाएगा। दूसरी ओर 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी होगी। नगर निगम द्वारा अगले तीन महीने में 244 नई बसों की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बना ली गई है। पहले चरण में 40 बसों की खरीद एवं अपग्रेडशन के लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 30 ऐसी बसें, जो पूरी तरह से कंडम हैं और नाबा बाबा खटाल स्थित डंपिंग यार्ड में छोड़ दिया गया है।
रांची में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ऐसे में बसों की खरीदारी एवं अपग्रेडेशन का काम संजीवनी की तरह काम करेगा। इसके साथ ही बस यात्रियों की बढ़ती भीड़ को सुगम एवं राहत भरी यात्रा का आनंद आएगी। नगर निगम द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बसों का संचालन कचहरी चौक से डोरंडा, तुपुदाना एवं धुर्वा तक करने का प्रस्ताव बनाया गया है। इस निर्णय से शहर के बाहरी क्षेत्रों से आने वाली सैकड़ों महिलाओं को राहत मिलेगी।
