Dhanbad: मोहर्रम जुलूस में दो गुटों में झड़प, जमकर चले लात घूंसे ईंट पत्थर; कई घायल

झारखंड के धनबाद जिले में मुहर्रम जुलूस के मार्ग में परिवर्तन को लेकर दो गुटों के बीच झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए।

धनबाद: मुहर्रम का त्योहार अमन चैन और शांति के लिए मनाया जाता है। अकीकतमंद त्योहार के दिन एक दूसरे से शिकवे-गिले भुलाकर मिलते हैं। लेकिन, पिछले दो दिनों से मुहर्रम के जुलूस निकालने के दौरान अप्रिय घटनाएं भी सामने आई हैं। ताजा मामला धनबाद जिले से सामने आया है, जहां मुहर्रम जुलूस के मार्ग में परिवर्तन को लेकर दो गुटों के बीच झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए।

सुरक्षा भी बढ़ाई गई

यह घटना बुधवार रात वासेपुर के पांडरपाला इलाके में हुई। पुलिस ने कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

End of Feed