Best restaurants in Ranchi for Valentine: वैलेंटाइन डे में एक दिन शेष है। अगर, कम बजट में आप प्रेमिका को किसी अच्छी जगह लंच या डिनर कराना चाहते हैं तो हम उन होटल और रेस्टोरेंट की जानकारी दे रहे हैं। महात्मा गांधी रोड पर कोवेरी रेस्टोरेंट जा सकते हैं। यह शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है। यहां आपको उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत का व्यंजन मिलेगा। चाइनीज और पिज्जा भी खा सकते हैं। यहां की वेजिटेबल सिंगापुरी, मलाई कोफ्ता, अलो डू पायजा, पनीर कीमा, मशरूम डू पायजा और काजू करी प्रसिद्ध है।
रेस्टोरेंट में मिलेंगे लजीज व्यंजन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सर्कुलर रोड स्थित द बेस्ट रेस्टोरेंट में भी लंच या डिनर कर सकते हैं। यह भी शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है। इनका रेस्टोरेंट मीठा प्रेमियों के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां केक, पेस्ट्री और आइसक्रीम की कई वेरैयिटी है। इसके अलावा चिली पनीर, वेजिटेबल मंचूरियन, ट्राई पास्ता आदि मिलता है। ऑनलाइन ऑर्डर कर घर या किसी दूसरे स्थल पर डिश मंगवा सकते हैं। रेस्टोरेंट सुबह 11:30 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है।
