Ranchi News: रांची से दिल्ली पहुंचने के लिए एक और रेल रूट तैयार, नए साल में इस रूट पर भी चलेंगी ट्रेनें

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 01:33 PM IST

Ranchi Rail News: रेल यात्रियों को नए साल में बड़ी सौगात मिलने वाली है। खासतौर पर रांची से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी। दरअसल, रांची से बरकाकाना-हजारीबाग होकर कोडरमा रेलखंड बनकर तैयार हो गया है। अब रांची से दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस इस रेलखंड से होकर दिल्ली तक पहुंचेगी। यह चौथा रूट होगा, जिसके जरिए रांची से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पहुंचेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रांची से दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस चौथे रूट से होकर चलेगी
  • रांची से बरकाकाना-हजारीबाग होकर कोडरमा रेलखंड को जोड़ने का काम पूरा
  • यह रेलखंड हावड़ा और दिल्ली रूट से सीधे जुड़ेगा

Indian Railway: रांची से दिल्ली का सफर और भी आसान हो जाएगा। यात्रियों को नए साल में एक और रूट से दिल्ली तक का सफर पूरा करने का विकल्प मिल जाएगा। यह चौथा रूट होगा, जिसके माध्यम से रांची से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरेगी। इसके लिए रेलवे द्वारा रांची से बरकाकाना-हजारीबाग होते कोडरमा रेलखंड निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। यह रेलखंड हावड़ा और दिल्ली रूट से सीधा जुड़ जाएगा।

ranchi new rail line

बरकाकाना-हजारीबाग होते कोडरमा तक बनाई गई नई लाइन से गुजरता ट्रायल इंजन

फिलहाल रांची से दिल्ली के लिए तीन रेल रूट हैं। इसमें बोकारो, लोहरदगा और बरकाकाना शामिल हैं। अब नया रूट रांची से सिंधवार होते हुए बरकाकाना, हजारीबाग को सीधे कोडरमा से जुड़ रहा है। रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने इस रूट से राजधानी ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्रालय को पहले ही प्रस्ताव भेजा था।

End of Feed