झारखंड को मिलीं नई प्रभारी DGP! 1994 बैच की IPS संभालेंगी जिम्मेदारी; जानें कौन हैं तदाशा मिश्रा

झारखंड सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की ऐच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी है। सरकार ने उनके स्थान पर 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया है।

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की ऐच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी है। सरकार ने उनके स्थान पर 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया है। इससे पहले तदाशा मिश्रा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा विभाग की ओर से गुरुवार की देर शाम अधिसूचना जारी की गई। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली तदाशा मिश्रा को करीब एक साल पहले डीजी रैंक में प्रोन्नति दी गई थी। वह झारखंड पुलिस में एडीजी, आईजी, रांची में सिटी एसपी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

Tadasha Mishra DGP of Jharkhand

तदाशा मिश्रा (फोटो-ट्विटर)

किसकी लेंगी जगह

डीजीपी पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अनुराग गुप्ता ने मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर इस आशय का आवेदन सौंपा था। सरकार ने गुरुवार को इसकी स्वीकृति दी। अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस थे। उन्हें वर्ष 2022 में डीजी के पद पर पदोन्नति मिली थी और 26 जुलाई 2024 को प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उन्हें पद से हटा दिया था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें दोबारा प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था।

End of Feed