रांची में दरिंदगी की सारी हदें पार; 14 साल की नाबालिग को बनाया 9 हैवानों ने शिकार, 5 गिरफ्तार

रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार रात हुई इस वारदात में नौ लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिनमें से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Ranchi Minor Gang Rape Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें नौ लोगों ने कथित रूप से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है।

14-Year-Old Girl Gang-Raped in Ranchi

रांची में 14 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है और मामले में पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रातू थाने के प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि घटना उस समय हुई जब लड़की रात के वक्त कहीं से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने इस संगीन अपराध को अंजाम दिया।

End of Feed