JPSC-JSSC अभ्यर्थी और मंत्रियों संग दूसरे दौर की महावार्ता आज, स्टेट गेस्ट हाउस में 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल रखेगा अपनी मांगें

रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच और झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच आज दूसरे दौर की वार्ता है। छात्रों ने 10 अगस्त तक मांगें पूरी न होने पर विधानसभा घेराव का अल्टीमेटम दिया है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आ रही अड़चनों, गड़बड़ियों और अभ्यर्थियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर गतिरोध सुलझाने की कवायद तेज हो गई है। 'JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच' (देवेंद्र महतो गुट) का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह 10:00 बजे रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला (स्टेट गेस्ट हाउस) में राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ दूसरे दौर की महत्वपूर्ण वार्ता करेगा। इससे पहले शुक्रवार शाम को भी सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच पहले चरण की वार्ता हुई थी, जिसे दोनों पक्षों ने सकारात्मक बताया था।

Jharkhand protest

आज दूसरे दौर की वार्ता (फाइल फोटो)

ये 8 लोग हैं डेलिगेशन का हिस्सा

छात्र न्याय मंच की ओर से सरकार के समक्ष मजबूती से अभ्यर्थियों का पक्ष रखने के लिए 8 प्रतिनिधियों को नामित किया गया है, जिनमें चंदन कुमार, रामा अवतार महतो, दिनबंधु मंडल, बिमल कुमार, पूजा कुमारी, प्रेम कुमार, रवि शंकर और अमित कुमार शर्मा शामिल हैं।

End of Feed