Ranchi Hit and Run: मर्सिडीज के बोनट पर लटकाकर युवक को ले गया घर, बंधक बनाकर पीटा

रांची के डोरंडा इलाके में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक मर्सिडीज ड्राइवर ने विवाद के बाद युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह कार के बोनट पर लटक गया। आरोपी कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा, फिर युवक को घर ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट भी की।

हाल के दिनों में आपने सड़क हादसो विशेषकर हिट एंड रन के कई मामले सुने होंगे। दिल्ली के द्वारका में तो कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जिसमें ड्राइवर को नाबालिग बताया जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची से अब हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। यहां एक मर्सिडीज कार के ड्राइवर पर आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद युवक उसके बोनट से लटक गया। मर्सिडीज चालक ने इसके बावजूद कार रोकने की जहमत नहीं उठाई और वह कई किलोमीटर तक कार चलाता रहा।

Ranchi Hit and run Case

रांची में हिट एंड रन केस, कई किमी तक बोनट पर लटका रहा युवक

घटना आज यानी मंगलवार 17 फरवरी की है। रांची के डोरंडा इलाके में एक लग्जरी मर्सिडीज कार ड्राइवर ने मामूली विवाद के बाद युवक को कार से टक्कर मार दी, इससे युवक कार के बोनट पर लटक गया और ड्राइवर ने शहर में कई किलोमीटर तक युवक को कार के बोनट पर लटकाकर कार चलाई।

End of Feed