शहर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में हुई जमकर मारपीट, Viral हुआ Video

Greater Noida वेस्ट की आम्रपाली लेजरवैली सोसाइटी में युवक-युवतियों के साथ जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि दबंगों ने कार से निकालकर बेसबॉल डंडों से उन पर हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली-एनसीआर में कई रीलबाज रहते हैं, जो रील बनाने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। इसके अलावा यहां कई ऐसे लोग भी मिलते हैं, जिनका गुस्सा ही उनके लिए मुसीबत बन जाता है। उनके गुस्से के शिकार लोग तो परेशान होते ही हैं। कोई शख्स उनकी हरकतों का वीडियो बना लेता है और फिर वह सोशल मीडिया पर वायरल होकर सीधे हवालात तक पहुंच जाते हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से तो मारपीट की ऐसी घटनाएं अक्सर ही सामने आती रहती हैं। यहां की अलग-अलग सोसाइटी में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिनके कारण यह इलाका सुर्खियों में छा जाता है।

ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिरसख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आम्रपाली लेजरवैली सोसाइटी का है। यहां कुछ युवाओं के साथ जमकर मारपीट हुई, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे। इस मारपीट का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें गाड़ी से निकालकर युवक और युवतियों के साथ होती मारपीट को साफ देखा जा सकता है।

घटना 14 फरवरी की रात की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने बेसबॉल के डंडे से उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान दबंगों ने कार सवार लोगों को गाड़ी से निकालकर बुरी तरह से पीटा। दबंगों के इस हमले में एक युवक और दो युवतियों को गंभीर चोटें आई हैं। एक युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

फिरोजाबाद में लड़कियों ने युवक को पीटा

ऐसे मामले सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं हैं। फिरोजाबाद से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कश्मीरी गेट इलाके में नेशनल हाईवे पर तीन युवतियों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियों ने बीच सड़क, एक युवक को घेरा और फिर उसके साथ मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों में से किसी भी हिम्मत नहीं हुई कि वह लड़कियों को कुछ कह सके। सभी लोग तमाशबीन बनकर उस युवक को पिटता हुआ देखते रहे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article