Rampur News: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की सड़क सार्वजनिक घोषित, PWD ने बोर्ड लगाकर बताया 'आम रास्ता'

रामपुर में वरिष्ठ सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी परिसर से गुजरने वाली 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सार्वजनिक मार्ग घोषित कर दिया है। विभाग ने यूनिवर्सिटी गेट के बाहर बोर्ड लगाया है, जिसमें लिखा है 'यह आम रास्ता है।'

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान (Azam Khan) द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी (Jauhar University) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला यूनिवर्सिटी परिसर से होकर गुजरने वाली 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क का है, जिसे लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सार्वजनिक मार्ग घोषित कर दिया है। विभाग ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर बोर्ड लगाकर साफ किया है कि यह सड़क PWD की संपत्ति है और आम जनता के इस्तेमाल के लिए खुला सार्वजनिक रास्ता है।

Rampur News Jauhar University

आजम खान की यूनिवर्सिटी के बाहर लगा आम रास्ते का बोर्ड

2003-04 में PWD ने कराया सड़क का निर्माण

विभाग की इस कार्रवाई को यूनिवर्सिटी से जुड़े पुराने विवादों और सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर हुई जांच के मामले में अहम माना जा रहा है। सरकारी जानकारी के मुताबिक, साल 2003-04 में यूनिवर्सिटी गेट से होकर गुजरने वाली इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था। इसके बाद साल 2016 में आर्थिक विकास योजना के तहत सड़क के चौड़ीकरण के लिए करीब 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इनमें से लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया गया।

End of Feed