राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 18 सितंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Ram Temple Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और कीमती सामान के कथित गबन के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को फिलहाल राहत नहीं मिली है। भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाकर 18 सितंबर तक कर दी है।

Ram Temple Donation Theft Case: अयोध्या की एक अदालत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत शनिवार को 18 सितंबर तक बढ़ा दी। आरोपियों के वकील ने यह जानकारी शनिवार को दी। जानकारी के मुताबिक, मंदिर में चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े इन आठ आरोपियों को राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद 25 जून को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। वे फिलहाल जेल में बंद हैं।

Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट

आरोपियों में कौन-कौन शामिल हैं?

आरोपियों के वकील कुल शेखर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। अयोध्या की भ्रष्टाचार निवारण अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने यह आदेश दिया। इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के नाम अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव हैं।

End of Feed