Ram Temple in Indore: अहिल्या नगरी इंदौर में बसते है प्रभु श्रीराम, यहां स्थित है 300 साल पुराने मंदिर

Ram Temple in Indore: इंदौर को अहिल्या की नगरी भी कहा जाता है। इस नगरी के कोने-कोने में प्रभु श्रीराम बस्ते हैं। यहां कई प्राचीन मंदिर है जो 300 से अधिक वर्षों से स्थित है और सबसे अनोखे हैं। यहां रामोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है।

Ram Temple in Indore: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में अब केवल एक दिन का समय शेष रह गया है। इस दौरान पूरा भारत राम नाम जप रहा है। ऐसे में इंदौर को कैसे भूला जा सकता है। भले ही राम जी का आगमन अयोध्या में हो रहा हो लेकिन राम के नाम का प्रकाश इंदौर को कई सौ वर्षों से आलोकित कर रहा है। इंदौर को अहिल्या की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां कई प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां रामायण की संपूर्ण गाथा चित्रों में अंकित की गई है। ये सभी अनूठे मंदिर आपको राम युग की गौरव गाथा सुनाते हैं। आइए प्राण प्रतिष्ठा से पहले इंदौरा यानी देवी अहिल्या की नगरी के प्राचीन राम मंदिरों के बारे में जानें...

Ram Mandir Pran Pratishtha Ancient and Unique Lord Ram Temple in Indore Ahiliya Nagari

इंदौर के प्राचीन राम मंदिर

खातीपुरा राम मंदिर

350 वर्षों से माता जानकारी और भाई लक्ष्मण से साथ प्रभु श्रीराम यहां दर्शन देते आए हैं। उनकी मनमोहक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए हजारों भक्तों की यहां लंबी लाइन लगती है। हाल ही में इस मंदिर के नए स्वरूप का कार्य पूरा हुआ है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ यहां 27 जनवरी को होने वाली सात दिन की प्राण प्रतिष्ठा की भी उत्साह देखने को मिलेगा।

End of Feed