स्विमिंग पूल बना मौत का सागर! खेलते-खेलते चली गई दो मासूमों की जान

राजकोट की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में स्विमिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब उनकी मां काम पर गई थी और पिता सो रहे थे। सीसीटीवी में यह हादसा कैद हुआ। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

गुजरात के राजकोट शहर में दो बच्चों की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्चों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Rajkot pool

राजकोट में स्विमिंग पूल में डूबे दो बच्चे

हादसे के समय काम पर गई थी मां

जानकारी के अनुसार, यह घटना एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में दोपहर के समय हुई। बच्चों के परिजन ने कुछ दिन पहले ही बिल्डिंग में सफाईकर्मी के तौर पर काम शुरू किया था। दोपहर में जब बच्चों की मां काम पर गई हुई थी और पिता घर पर सो रहे थे। तभी दोनों बच्चे खेलते हुए बिल्डिंग के स्विमिंग पूल तक पहुंच गए। जहां बच्ची स्विमिंग पूल में चली गई और डूबने लगी। बहन को बचाने के लिए भाई भी पानी में चला गया। लेकिन दोनों ही बच्चे डूबने लगे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed