Rajgarh Fire: राजगढ़ में पेट्रोल पंप बना आग का गोला, 12 लोग झुलसे; टैंकर समेत 12 बाइक जली

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने 12 लोग झुलस गए। इस दौरान 12 बाइकें और एक पेट्रोल टैंकर भी जलकर राख हो गए। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पचोर शहर के बीच स्थित चुन्नालाल-मुन्नालाल भारत पेट्रोल पंप पर अचानक भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 12 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए, जबकि एक पेट्रोल टैंकर समेत 12 मोटरसाइकिलें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।

petrol pump fire

पेट्रोल पंप पर आग लगने भीषण हादसा

बाइक से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाकर बाहर निकल ही रहा था, तभी उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। युवक ने घबराहट में बाइक वहीं छोड़ दी और भाग गया। लेकिन आग लगी बाइक लुढ़कते हुए पास खड़े एक पेट्रोल टैंकर तक पहुंच गई। जिससे आग की लपटें तेजी से फैल गई।

End of Feed