राजस्थान में मौसम का दोहरा रूप, कहीं बारिश की फुहारें तो कहीं तापमान 44 डिग्री पार; जानें हफ्तेभर का पूर्वानुमान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें वनस्थली में सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे गर्मी का असर भी बना हुआ है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से रविवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि टोंक जिले के वनस्थली में 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक 93.5 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अलवर में 22.2 मिमी और बीकानेर में 14.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि कुछ स्थानों पर दो मिमी या उससे कम बरसात हुई।

Rajasthan Weather

जानें क्या है राजस्थान के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म स्थान

राज्य में रविवार को मौसम शुष्क रहा। इस बीच, श्रीगंगानगर रविवार को राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फलौदी में तापमान 44.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.9 डिग्री, बाड़मेर में 43 डिग्री, चूरू में 42.4 डिग्री, जोधपुर में 41.5 डिग्री और बीकानेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed