Rajasthan Weather: जयपुर-दौसा सहित कई जिलों में बारिश जारी, आज से कमजोर पड़ेगा मानसून

राजस्थान में पिछल कुछ दिनों से मानसून काफी एक्टिव बना हुआ था। आज सुबह भी जयपुर, अजमेर, दौसा और करौली सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मानसून कमजोर पड़ने का अनुमान जताया है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज यानी सोमवार 3 अगस्त को सुबह कई इलाकों में मानसूनी बारिश हुई। राजधानी जयपुर, अजमेर, दौसा और करौली सहित कई जिलों में सुबह बारिश और बूंदाबांदी हुई। जयपुर में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं। वहीं, कल यानी रविवार 2 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

Rajasthan Weather 3rd Aug

राजस्थान में अब मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अब मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने वाली हैं। अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य में व्यापक और तेज बारिश की संभावना कम ही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है। इसके चलते जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

End of Feed