जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर खूनी संघर्ष, अलवर में महिला की बेरहमी से पिटाई, बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे बच्चे

Alwar News: अंगारी गांव में जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित खेरू राम मीणा का आरोप है कि जमीन को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला सहित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के अंगारी गांव में जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे बचाओ-बचाओ चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

AI (7)

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

जमीन विवाद में महिला की पिटाई

पीड़ित खेरू राम मीणा का आरोप है कि जमीन को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला सहित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद लंबे समय से चल रहा था, लेकिन उस दिन बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर आए और महिला को निशाना बनाकर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे डर के मारे रोते-चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी नहीं रुके।

End of Feed