राजस्थान में टीना डाबी समेत 65 IAS अफसरों का ट्रांसफर, जयपुर-बाड़मेर समेत कई जिलों के बदले DM

राजस्थान सरकार ने देर रात को 65 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया। जिसमें जयपुर, बीकानेर, टोंक समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए। टीना डाबी को टोंक भेजा गया। इसके अलावा सीएमओ के सचिव का भी तबादला हुआ है। साथ ही विभिन्न विभागों में भी नई नियुक्तियां हुईं।

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। राज्य सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक आलोक रंजन को जयपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि निशांत जैन को बीकानेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। बाड़मेर की जिला कलक्टर टीना डाबी को अब टोंक का डीएम बनाया गया है। डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। ओम कसेरा को जयपुर नगर निगम के आयुक्त का पदभार मिला है।

IAS Transfer

राजस्थान में 65 IAS अफसरों का ट्रांसफर

आईएएस डॉ. जोगा राम को शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज विभाग के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा कन्हैयालाल स्वामी को जोधपुर के संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

End of Feed