Rajasthan News: रणथंभौर में खुशियों की दहाड़, बाघिन सुल्ताना फिर बनी मां; Video में देखें नन्हे शावक

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व से खुशी की खबर सामने आई है। प्रसिद्ध बाघिन टी-107 सुल्ताना त्रिनेत्र गणेश मार्ग के पास अपने दो शावकों को शिफ्ट करती नजर आई। जिससे पुष्टि हुई है कि उसने शावकों को जन्म दिया है, हालांकि शावकों की संख्या अभी अज्ञात है। बताया जा रहा है कि दो से अधिक शावक भी हो सकते हैं।

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर खुशखबरी है। रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन टी-107 ‘सुल्ताना’ ने शावकों को जन्म दिया है। आज सुबह वह अपने नए शावकों के साथ नजर आए। जिसे देख वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। आज सुबह बाघिन सुल्ताना को रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग स्थित मिश्रदर्रा क्षेत्र के पास अपने दो नन्हे शावकों को मुंह में दबाकर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करते हुए नजर आई। जिससे बाघिन के शावकों को जन्म देने की पुष्टि हुई है।

New Cubs in Ranthambore

बाघिन सुल्ताना ने शावकों को दिया जन्म

बाघिन को अपने शावकों को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाते देख वन विभाग तुरंत सतर्क हो गया। जिसके बाद एहतियातन त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया। बाघिन के जंगल की ओर लौटने और शावकों की शिफ्टिंग के बाद मार्ग को फिर से खोल दिया गया।

End of Feed