राजस्थान का मौसम (8 Feb 2026) Rajasthan Weather Today: गर्मी-सर्दी के बीच झूल रहा राजस्थान का मौसम; कल से सक्रिय होगा नया सिस्टम, जानें कब आएगी बारिश

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 Feb 2026: राजस्थान में मरुधरा के मौसम ने अब अपनी करवट बदलनी शुरू कर दी है। कड़ाके की ठंड का दौर बीतने के साथ ही अब दिन के समय सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। आलम यह है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही राज्य के कई शहरों में पारा 30 डिग्री के पार जा चुका है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। जानें कैसा है राजस्थान के मौसम का हाल।

राजस्थान में आज का मौसम (8 Feb 2026): राजस्थान के अधिकांश जिलों में शनिवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और दिन भर तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। बाड़मेर 32.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जोधपुर, पाली और जालौर में भी पारा 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

Rajasthan Weather

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

फतेहपुर में ठंड जारी

भले ही दिन में धूप पसीने छुड़ा रही हो, लेकिन रात के समय अब भी कड़ाके की सर्दी का असर बरकरार है। सीकर का फतेहपुर न्यूनतम तापमान के मामले में सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे सुबह और शाम के वक्त लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

End of Feed