राजस्थान का मौसम (5 April 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओलों से फसलें तबाह! 7 अप्रैल को पीक पर होगा मौसम

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 April 2026: राजस्थान में बीते दो दिनों से बेमौसम बारिश और ओलों का दौर जारी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कल एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

राजस्थान में आज का मौसम (5 April 2026): राजस्थान में मौसम का उलटफेर जारी है। लगातार यहां धूप-बारिश का खेल देखने को मिल रहा है। राज्य में एक बार फिर बारिश कि सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। किसानों के लिए ये बेमौसम बारिश आफत बनी हुई है। आंधी-बारिश और ओले के चलते फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से अगले कुछ दिन आंधी-बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है।

Rajasthan weather rain - ai image

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा (AI Image)

राजस्थान में 5 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना है। हालांकि कहीं भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कल से राज में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। 6 अप्रैल को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से तेज होने की संभावना है। 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक होने के आसार हैं।

End of Feed