राजस्थान का मौसम (25 March 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में धूलभरी हवाओं के बीच बरसात की वापसी, 28 मार्च से आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 March 2026: राजस्थान में कभी शुष्क मौसम देखने को मिल रहा है, कभी बारिश हो रही है। 28 मार्च से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर राज्य में आंधी-बारिश की संभावना है।

राजस्थान में आज का मौसम (25 March 2026): राजस्थान में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है। फिलहाल कुछ दिनों से राज्य में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार भी बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। फिलहाल राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं पश्चिमी और रेगिस्तानी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और धूलभरी हवाएं चल रही हैं। आज भी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो दिनों तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं है। 48 घंटे बाद यहां के मौसम में बदलाव नजर आ सकता है।

Rajasthan weather today

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 27 मार्च के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के कुछ भागों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। वहीं 28 से 31 मार्च के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने की भी आंशका है।

End of Feed