Rajasthan Weather: राजस्थान में आग बरसा रहा सूरज! जयपुर समेत कई जिलों में लू का अलर्ट; अभी और बढ़ेगा पारा

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 April 2026: राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है, कई जिलों में लू के थपेड़े लोग झेल रहे हैं, आइए जानते हैं आज राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा।

राजस्थान में आज का मौसम (19 April 2026 Rajasthan Weather Today): राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। कई जिले लू की चपेट में बने हुए हैं। तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। दिन में सूरज की तपिश लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही है। जयपुर में शनिवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को कोटा, बाड़मेर, चूरू समेत कई जगहों पर 42 डिग्री से भी ऊपर तापमान पहुंच गया। राजस्थान में आज भी कई जिलों में लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं।

Rajasthan Weather Today - AI

राजस्थान का मौसम (AI Image)

राजस्थान में 19 अप्रैल को कैसा मौसम रहेगा (Rajasthan Ka Mausam)

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। दिन में चिलचिलाती धूप परेशान करेगी, साथ ही कई जिलों में लू का भी येलो अलर्ट है, जिनमें जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली और धौलपुर शामिल हैं। आज जयपुर समेत 15 से अधिक जिलों में 40 डिग्री के ऊपर दिन का तापमान दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed