शहर

Delhi Encounter: 'मौत का प्लान’ फेल! हत्या के प्रयास में फरार दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

दिल्ली के छावला में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियो को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल गोली लगने से बाल-बाल बचा।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Police Encounter: दिल्ली के द्वारका में छावला इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय रॉकी और 24 वर्षीय सुमित उर्फ कोकी के रूप में हुई है। दोनों पर 17 अप्रैल को एक शख्स पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

गोली न चलने पर फरार हुए आरोपी

जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से एक ने शिकायतकर्ता पर कथित तौर पर नजदीक से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन हथियार में खराबी आने के कारण गोली नहीं चल पाई। जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

एक हेड कांस्टेबल गोली लगने से बाल-बाल बचे

पुलिस ने आरोपियों के बारे में मिली विशेष सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई की। पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 5:35 बजे अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER) के पास संदिग्धों को घेर लिया। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपी रॉकी ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की, जिनमें से एक गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें रॉकी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद थोड़ी झड़प के बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया गया। वहीं बाइक चले रहे सुमित उर्फ कोकी को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लोडेड हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी पुलिस ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article